भ्रष्टाचार के खिलाफ नीति ही नही नीयत भी साफ हो -मुकुंद साव
आज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, इसलिए पूरी दुनिया में भ्रष्टाचार विरोधी दिवस प्रत्येक वर्ष 09 दिसंबर को मनाया जाता है। उक्त जानकारी आज प्रखंड साक्षरता समिति द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के अवसर पर प्रखंड साक्षरता समिति चौपारण के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह भ्रष्टाचार निवारण समिति झारखंड प्रदेश के एक्सक्यूटिव सदस्य मुकुंद साव ने दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता साक्षरता प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुकुंद साव ने किया। जबकि संचालन वरिष्ठ प्रेरक बालेश्वर साव ने किया। मुकुंद साव ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को मनाते हुए सभी सरकारी, प्राइवेट, गैर सरकारी, संस्थाएं एवं नागरिक संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 31 अक्तूबर 2003 को अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी, क्योंकि भ्रष्टाचार आज किसी देश की नही बल्कि संपूर्ण विश्व की समस्या है। यह समस्या कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है, इसलिए भी यह दिवस की महता और बढ़ जाती है, असल में भ्रष्टाचार से लड़ना एक बड़ी चुनौती है, इसके विरुद्ध जन समर्थन जुटाना बहुत आवश्यक है, यह तभी संभव है जब सभी राजनीतिक और गैर राजनीतिक शक्तियों का सहयोग मिलेगा। मुकुंद साव ने कहा की भ्रष्टाचार सार्वजनिक जीवन में स्वीकृत मूल्यों के विरुद्ध आचरण करता है, भष्टाचार में मुख्य रूप से घुस (रिश्वत) चुनाव में धांधली, सेक्स के बदले पक्षपात, हफ्ता वसूली, जबरन चंदा लेना, अपने विरोधियों को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, न्यायाधीशों द्वारा गलत या पक्षपात निर्णय, ब्लैकमेल करना टैक्स चोरी, झूठी गवाही, झूठा मुकदमा, परीक्षा में नकल, परीक्षार्थी का गलत मूल्यांकन, पैसे लेकर सदन में प्रश्न पूछना, पैसे लेकर वोट देना, वोट के लिए पैसा और शराब बांटना, पैसे लेकर समाचार लगाना, अपने कार्यों को करवाने के लिए नकद राशि देना शामिल है। इसलिए हम सबको जागरूक होना चाहिए तभी अंतराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस की सार्थकता होगी। शारदा देवी ने कहा की भ्रष्टाचार तभी मिटेगा जब हम सब जागरूक होंगे। मैना देवी ने कहा की नीति और नीयत साफ होनी चाहिए। रेखा कुमारी ने कहा कि जब तक सरकारी, गैर सरकारी संगठन नहीं चाहेंगे भ्रष्टाचार नहीं जाएगा, सिया राम कुमार भारती, विजय कुमार, रंजित कुमार यादव, आशा रंजन, शहजादी खातून ने भी बैठक को संबोधित किया।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View