कल लगेगा संपूर्ण चंद्रग्रहण पुरे भारतवर्ष में इसको देखा जा सकेगा
चंद्रग्रहण कल पूर्ण रूप से लगेगा जबकि पुरे भारतवर्ष के सभी स्थानों से इस चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा,
पुरे भारतवर्ष में मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।वहीँ इसकी आंशिक और पूर्ण अवस्था का आरंभ भारत के किसी स्थान से दिखाई नहीं देगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय से पहले ही शुरू हो चुकी होगी।जबकि
देश के बाकी हिस्सों में आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा। भारत के अलावा चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर दो बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और इसकी पूर्ण अवस्था दोपहर बाद तीन बजकर 46 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीँ पूर्ण अवस्था का अंत शाम पांच बजकर 12 मिनट पर और आंशिक अवस्था का अंत शाम छह बजकर 19 मिनट पर होगा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बंगलूरू जैसे शहरों में ग्रहण की पूर्ण अवस्था के बाद चंद्रोदय होगा। इसलिए इन शहरों में ग्रहण की पूर्ण अवस्था नहीं दिखाई देगी। भारत में अगला चंद्र ग्रहण अगले साल 28 अक्तूबर को लगेगा, लेकिन यह आंशिक होगा। पिछले साल 19 नवंबर को भी भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई दिया था और वह भी आंशिक ही था। जबकि जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आती है तो चंद्र ग्रहण लगता है।इस चंद्रग्रहण के बारे सभी ज्योतिषी की राय अलग अलग हैँ किन्तु कल कार्तिक पूर्णिमा में लगने वाला चंद्रग्रहण भी किसी कौतूहुल से कम भी नहीं हैँ,

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View