कांग्रेस विधायक के कार्यशैली से भाजपाइयों में आक्रोश, बेला पैक्स के समक्ष दिया धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव द्वारा बेला पैक्स कोल्ड स्टोरेज उदघाटन प्रकरण में पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाई की मांग से नाराज भाजपाईयों ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा। बेला पैक्स गोदाम के समीप एकदिवसीय धरना देकर विधायक के गलत कार्यो का विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा व संचालन सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साहू ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियो को भाजपा ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान विधायक सबको 353 धारा के तहत कार्यवाई कराने की मांग करते फिरते है।
कैप्शन : सियाराम सिंह जेल जाएंगे कि नही लेकिन विधायक का जेल जाना तय : मनोज यादव
चाहे बेला पैक्स अध्यक्ष सियाराम सिंह हो या जीप सदस्या प्रिती गुप्ता या गुरुदेव गुप्ता हो ये सब पर कार्यवाई होगा कि नही लेकिन धारा 353 के तहत विधायक लर कार्यवाई होना तय है और ये जेल की हवा खाने को तैयार रहे। कहा आप सब विधायक के गलत कार्यो का विरोध करे ताकि इसके अहंकार को तोड़ा जा सके। कार्यक्रम का सम्बोधन प्रमुख पूर्णिमा देवी, जीप सदस्य राकेश रंजन, आरती कौशल, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, भाजपा अर्जुन साव, नेता सुनील साहू, राजेश सहाय, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, सुनील सिंह, सीताराम साव, मुकेश सिन्हा, आशीष सिंह, विकास रजक, अरविंद सिन्हा, रंजन सिंह, बिनोद सिंह, अशोक ठाकुर, पप्पू रजक, कैलाश पांडेय, गंदौरी दाँगी, बालेश्वर साव, सेराज अहमद, कृष्णा रविदास, मुनेश्वर गुप्ता, सहित लोग उपस्थित थे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View