झापा पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
चौपारण प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत झापा में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक ग्राम सवैया में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने किया जबकि संचालन सुरेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया।बैठक में कई स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई और समाधान के लिए प्रयास भी किया गया, साथ ही झापा पंचायत का भाजपा का संगठन कैसे मजबूत होगा इसपर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री मनोज कुमार यादव ने कार्यकर्ताओ को उत्साहित करते हुए कहा कि हम आपलोगो के साथ है। जहां जिस तरह की समस्याएं है वहां उस तरह से समाधान का प्रयास किया जाएगा। एक मजबूत संगठा झापा पंचायत का होना है, बैठक में सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, जिप सदस्य राकेश रंजन, चोरदहा मुखिया अर्चना हेमरोंम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो० सेराज, सुखदेव साव, आदित्य ठाकुर, नारायण साव, महेंद्र पासवान, जागेश्वर यादव, जय प्रकाश पोद्दार, रामदेव साव, रामेश वर राम, प्रमोद ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View