आज़ादी के अमृत महोत्सव का भागीदार बने घर घर में फहराएं तिरंगा : मनोज यादव
चौपारण प्रखण्ड में आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चौपारण भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा के नेतृत्व में बैठक आयोजित किया गया। मुख्यातिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव उपस्थिति थें। बैठक के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना अपना विचार रखा वही पंचायत के प्रभारी नियुक्त किया गया। नियुक्त प्रभारियों को बूथ प्रभारी बनाकर कार्यक्रम सफल बनाने का आग्रह किया। इस दौरान कई भाजपाई ने सहयोग स्वारूप प्रखण्ड समिति को तिरंगा झंडा सहयोग का घोषणा किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हम सबको आदरणीय एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री के आहवाहन पर हर घर तिरंगा को सफल बनाना है। तिरंगा झंडा के कारण हम सब खुली आसमान में सांस ले रहे है। उसी झंडे के सम्मान में हम सब घर घर तिरंगा झंडा फहराएंगे। शहीदों के सम्मान में देश हित मे आप सब इस अभियान के भागीदार बने।

Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View

