ताजपुर की मुखिया उषा देवी ने ब्यूटी पार्लर का किया उद्घाटन, कहां महिलाएं हो आत्मनिर्भर
ताजपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी ने अपने आवास के समीप लोहार टोली में ब्यूटीशियन सह ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन फीता काट कर की। उन्होंने कहा कि ताजपुर पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना पहली प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु प्रसाद भगत ने कहा कि महिलाएं पूर्णरूपेण अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी तो परिवार, समाज गांव व पंचायत अपने आप समृद्ध हो जाएगा। वही प्रोपराइटर मोनिका देवी ने कहा कि भारतीय महिलाओं का सिंगार एक अभिन्न अंग की तरह है। चौपारण में साधन नही रहने से महिलाओ को एक तरफ समय, दूसरी तरफ अतिरिक्त रुपया खर्च करना पड़ता था। अब दोनों से राहत मिलेगा। मौके पर महेश केशरी, केशव कुमार सिन्हा, करुणा सिंह, चीकू विश्वकर्मा, निक्की सिंह, पिंकी कुमारी, बर्षा कुमारी, साक्षी कुमारी, गुड़िया देवी, सोनी देवी सहित कई महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View