चितरंजन रेल इंजन कारखाना से 86 कर्मचारी सेवानिवृत्त
देश की गौरव चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में कार्यरत 86 रेलवे कर्मचारी शुक्रवार को सेवा निवृत्त हो गए। रेल नगरी के भदवार हाल(टेक्निकल स्कूल) प्रांगण में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिरेका प्रबंधन ने भावभीनी विदाई देते हुए, उनके चिरेका के प्रति समर्पण और कार्यों की सराहना की गई, अधिकारियों ने कहा आज जैसे ससक्त कर्मचारियों के बलबूते ही आज चिरेका का नाम शिखर पर विराजमान है।
चिरेका का रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन का कीर्तिमान में आप सभी का श्रम शामिल है। इधर चिरेका से निरंतर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी पर स्टाफ कॉउंसिल सदस्य नेपाल चक्रवर्ती ने चिंता जताई है।
उन्होंने कहा प्रति माह चिरेका से लगभग 100 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है। 2019-20 तक लगभग एक हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके है, किन्तु नियुक्ति एक भी नहीं है, जिससे चिरेका का भविष्य खतरे में है।
उन्होंने कहा निर्धारित तपादन टार्गेट को तोड़ते हुए इन्हीं कर्मचारियों की बदौलत चिरेका ने विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। एक और निरंतर कर्मचारियों का सेवानिवृत्त होना और दूसरी ओर उत्पादन लक्ष्य में वृद्धि होना चिरेका के भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहाँ देश में आज हजारों हुनरमंद युवा बेरोजगार है जिन्हें रोजगार की आवश्यकता है। और चिरेका में हजारों सीट भी रिक्त है। ऐसे रिक्त पदों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की आवश्यकता है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View