विश्वकर्मा पूजा का मेला घूमने गई 7 वर्षीय नंदिनी रहस्यमय ढंग से हुई लापता , गायब नंदिनी के लिए माँ व पिता ने पुलिस से लगाया गुहार
झरिया तीसरा थाना क्षेत्र के वाम धौड़ा निवासी विजय निषाद की 7 वर्षीय पुत्री गुरुवार शाम से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने आस-पड़ोस व रिश्तेदारों के यहाँ रात भर खोजबीन करने के बावजूद बच्ची नहीं मिलने पर शुक्रवार की सुबह तीसरा थाना को सूचित किया। जिसके बाद थानेदार चंदेश्वर सिंह ने पूरे जिले में वायरलेस कर सूचना दे दिया। लेकिन खबर लिखे जाने तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया । बच्ची के पिता विजय निषाद ने बताया कि वह गोलकडीह लोडिंग पोइन्ट में ट्रक लोडर का काम करता हैं। उनके तीन पुत्री व दो पुत्र है। नंदिनी सबसे छोटी है। बच्ची ने कल शाम को विश्वकर्मा पूजा मेला घूमने के लिये 5 रुपया मांगा था, जिसके बाद उसे चार रुपया दिया गया था।
गोलकडीह वर्कशॉप से विश्कर्मा पूजा देखने के बाद घर वापस आयी। उसके बाद घर के पास चबूतरा पर सोने चली गयी। लेकिन कुछ देर के बाद रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी। अंतिम बार मुहल्ले के एक लड़के ने शाम सात बजे गोलकडीह मैदान के पास देखा लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। बच्ची की माँ कविता देवी व परिजन का किसी अप्रिय घटना की आशंका से रो-रो कर बुरा हाल है।
दीपक कुमार , झरिया

Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें

Quick View