5 जनवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण

साल 2019 का पहला सूर्यग्रहण 5 जनवरी को लगने जा रहा है| यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और इसी कारण से यहाँ पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा| यह ग्रहण जापान,उत्तरी-दक्षिण,मध्य-पूर्वी चीन,मध्य-पूर्वी मंगोलिया, उत्तर-पूर्वी रूस,प्रशांत महासागर और अलास्का के पश्चिमी तटों पैर दिखाई देने वाला हैं| 2019  में 5 ग्रहण होंगे| इसमें 3 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण शामिल हैं|

जानें किस प्रकार होती है ग्रहण

भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, उसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं चंद्रमा हमारी धरती के चारों ओर पर‍िक्रमा करता है। चंद्र ग्रहण का अर्थ होता है चंद्रमा का पृथ्वी की ओट में आ जाना। ऐसी स्थिति में सूर्य एक तरफ, चंद्रमा दूसरी तरफ और पृथ्वी बीच में होती है। यानी जब चंद्रमा धरती की छाया से निकलता है तो चंद्र ग्रहण पड़ता है।

2019 के सूर्य और चंद्र ग्रहण तारीख और समय के साथ

सूर्य ग्रहण 2019
प्रथम सूर्य ग्रहण – 06 जनवरी 2019 – भारतीय समय से सुबह 5:00 बजे से 09:18 मिनट तक। यह आंशिक ग्रहण है। भारत में नहीं दिखेगा।  द्वितीय सूर्य ग्रहण – 02 जुलाई 2019 – यह पूर्ण ग्रहण है और भारत में नहीं दिखेगा। भारतीय समय के अनुसार यह रात 11:30 से 02:15 मिनट तक रहेगा। तृतीय सूर्य ग्रहण – 26 दिसम्बर 2019 – यह सूर्य ग्रहण 08:16 मिनट से 10:56 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखेगा।

चंद्र ग्रहण 2019
प्रथम चंद्र ग्रहण – 21 जनवरी 2019 – सुबह 09 बजे से 12:21 मिनट तक रहेगा। यह भारत में नहीं दिखाई देगा। द्वितीय चंद्र ग्रहण – 16 जुलाई 2019 – रात 01:30 मिनट से प्रातः 04:29 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण है और भारत में नजर आएगा।

Last updated: जनवरी 3rd, 2019 by News Desk Monday Morning

अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें

पाठक गणना पद्धति को अब और भी उन्नत और सुरक्षित बना दिया गया है ।

हर रोज ताजा खबरें तुरंत पढ़ने के लिए हमारे ऐंड्रोइड ऐप्प डाउनलोड कर लें
आपके मोबाइल में किसी ऐप के माध्यम से जावास्क्रिप्ट को निष्क्रिय कर दिया गया है। बिना जावास्क्रिप्ट के यह पेज ठीक से नहीं खुल सकता है ।