बंगाल-झारखण्ड सीमा के कल्याणेश्वरी-मैथन डैम चेक नाका पोस्ट से 5 लाख रुपये,जाँच में जुटी पुलिस
कल्याणेश्वरी। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गतसालानपुर थाना के कल्याणेश्वरी फांड़ी अंतर्गत बंगाल-झारखंड सीमा पर कल्याणेश्वरी (मैथन डैम) चेक नाकापोस्ट पर आसनसोल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार चलाये जा रहेजाँच अभियान के दौरान बंगाल से झारखंड की ओर जा रहे झारखंड नम्बर (JH02BE8005) की चार पाहिया वाहन मारुति स्विफ्ट से नगद पाँच लाख रुपए बरामद किया गया। नगद रुपयों के विषय में संतोषजनक जानकारी ना मिलने पर पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया, वाहन एवं वाहन में सवार लोगों को छोड़ दिया एवं नगद रुपयों के लिए पुलिस जाँच कर रही है।
जानकारी के अनुसार वाहन में कुल तीन लोग सवार थे जो दुर्गापुर से झारखंड की ओर जा रहे थे। नगदी रुपयों के संदर्भ में वाहन में सवार सतीश सिंह ने बताया कि वे दुर्गापुर से झारखंड के रांची में इलाज के लिये डॉक्टर के पास जा रहे है। जाँच के दौरान सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी, कल्याणेश्वरी फांड़ी प्रभारी उज्जल साहा, एसआई संजय कुमार सिंह, कॉन्स्टेबल पार्थो मंडल एवं चुनाव आयोग की एसएसटी एवं एफएसटी टीम के अधिकारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Copyright protected