चिरेका में भारत स्काउट एंड गाइड का 47वीं जिला रैली संपन्न, भारत दर्शन पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
चित्तरंजन/सालानपुर। चिरेका के स्काउट डेन में 13 से 15 मई तक आयोजित भारत स्काउट एंड गाइड का 47वीं जिला रैली संपन्न हो गईं। इस रैली का शुभारंभ 13 मई को किया गया था। इसके अलावा इस कार्यक्रम में कब्स, बुलबुल, रोवर्स,रेंजर्स ऑफ स्काउट एंड गाइड द्वारा वार्षिक आर्ट क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। श्रीमती नमिता कश्यप,अध्यक्षा, चिरेका महिला कल्याण संगठन ने 15 मई को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं संगठन के कार्यकारी सदस्यों के साथ निरीक्षण भी किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्र के स्वयंसेवकों द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर दर्शाए गए सुंदर दृश्यों की सभी ने सराहना की। श्रीमती कश्यप एवं संगठन की कार्यकारी सदस्यों ने इस रैली में हिस्सा ले रहे विभिन्न स्वयंसेवकों द्वारा प्रदर्शित भारत दर्शन पंडाल का निरीक्षण एवं इसकी जमकर तारीफ की।
और इसके पश्चात संध्या में, श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक एवं संरक्षक भारत स्काउट एंड गाइड जिला, चितरंजन ने ग्रांड कैंप फायर के तहत स्काउट एंड गाइड द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। स्काउट डेन परिसर में आयोजित कैंप फायर के मौके पर वरीय अधिकारी गण, महिला कल्याण संगठन के कार्यकारी सदस्य तथा भारत स्काउट गाइड के स्वयंसेवक और उनके परिवारजन भी मौजूद थे। श्रीमती नमिता कश्यप, अध्यक्षा,महिला कल्याण संगठन एवं श्री सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक ने विजेता समूह एवं एकल विजेता सदस्यों को पुरस्कृत किया।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View