चिरेका में 33 कर्मचारी रेल सेवा से हुए सेवानिवृत
चित्तरंजन। चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना(चिरेका) के 33 कर्मचारी अपने रेल सेवा से सेवानिवृत हो गए. आज 31 जुलाई 2020 को तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र के बधवार हॉल में रेल मंत्री,भारत सरकारके द्वारा, पहली बारवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिरेका और इनकी कोलकाता स्थित इकाई दानकुनी के सेवानिवृति ग्रहण करने वाले रेल कर्मियों को सेवानिवृति प्रदान की गयी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पीयूष गोयल, रेल मंत्री, भारत सरकार ने सेवानिवृति ग्रहण करने वाले रेल कर्मियों को संबोधित किया। कारखाना में कार्यरत तकनीकी, यांत्रिक, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न विभाग में सेवारत कर्मचारियों ने सेवानिवृति ग्रहण किया।
इस मौके पर कोविड -19 के सुरक्षित उपायों जैसे सोशल दिस्तान्सिंग तथा फेस मास्क और अन्य सत्तर्कता के बाबत सभी नियमों का पालन किया गया। कार्मिक विभाग के अधिकारियोंं द्वारा सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र एवं सम्मानित किया गया। कार्मिक विभाग के द्वारा आयोजित इस अवसर पर चिरेका के अधिकारिगण, कर्मचारीगण, सेवानिवृत कर्मचारियों के परिजन, स्थापना, लेखा विभाग के प्रतिनिधिगण तथा स्थानीय बैंक के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View