साइबर क्राइम के जरिये रिटायर्ड आर्मी के खाते से नौ लाख की ठगी मामले में 2 लोग गिरफ्तार, जामताड़ा से जुड़े हैं तार
लोयाबाद। साइबर क्राइम के जरिये रुपये ठगी का मामला एक बार फिर लोयाबाद से जुड़ गया। मामले में गुरुवार को कोलकाता साइबर क्राइम पुलिस दो आरोपी की गिरफ्तार कर अपने साथ कोलकाता ले गई। इसमें लोयाबाद के कलीम और पुटकी के जाबिर शामिल है। दोनों पर उसके बैंक खाते में ठगी का रकम का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। कलीम के खाते में 20 हजार और जाबिर के खाते में 12 हजार ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है।
साइबर क्राइम पुलिस सब इंस्पेक्टर ने बताया कि सुंदरबन जिला में रिटायर्ड आर्मी के खाते से नौ लाख ठगी कर चुना लगाया गया है। थाना में केस दर्ज है। नौ लाख गबन करने में अलग अलग कई खाते में का इस्तेमाल हुआ है। इसमें ये दोनों आरोपी का बैंक खाता शामिल है। पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुँचने की कोशिश में है। सब इंस्पेक्टर सुद्दी सरकार ने कहा कि अबतक के जाँच में जामताड़ा से इस ठगी का तार जुड़ रहा है। साइबर पुलिस की माने तो 5 लाख 16 हजार खाते से निकाला गया, और 3 लाख 60 हजार रुपये का लोन निकाल लिया गया। कुंल नौ लाख की ठगी का शिकार रिटायर्ड आर्मी शाशतकी रंजन राना को बनाया गया है।
साइबर क्राइम पुलिस की दस्तक से हड़कंप
अहले सुबह साईबर क्राइम पुलिस की दस्तक से लोयाबाद में हड़कंप मच गया। सुबह आठ बजे से पूछताछ के बाद लोयाबाद के कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद करीब दो बजे दिन में जाबिर को झरिया से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि कलीम की पत्नी रहना के नाम से बैंक खाता है। उस खाते में मोबाइल नंबर पति कलीम का है। कहा जा रहा है कि केंदुआ का कोई युवक एकाउंट नंबर मांगा था, कलीम का बेटा अपनी माँ रहना का नंबर दिया था, फिर उसमें रकम भेजा गया और रकम निकालकर केंदुआ के युवक को दे दिया।आसपास के लोगों ने कहा कि बेटे की एक नादानी से पिता कलीम को जेल जाना पड़ रहा है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View