Site icon Monday Morning News Network

राहुल को उसके ही मित्रो ने मारी गोली, स्थिति चिंताजनक

फ़ाइल फोटो

तृणमूल कॉंग्रेस की आपसी गुटबाजी का मामला फिर प्रकाश में आया, लोकसभा चुनाव जितना नजदीक आ रहा है उतना ही तृणमूल का गोष्टी संघर्ष खुलकर सामने आ रहा है। दुर्गापुर थाना के ए-जोन टाउनशिप डीवीसी बस्ती स्थित यंग बैच क्लब के सामने राहुल सिंह उर्फ अप्पू नामक एक युवक पर गोली चलाई गई, गोली अप्पू के पेट में लगी है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक अप्पू सिंह उर्फ राहुल शनिवार की रात 11 बजे डीवीसी मोड़ बस्ती के समीप यंग बैच क्लब में अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उसी समय बाइक से 2 अराजक तत्व पहुँचे और अप्पू को लक्ष्य कर गोली चला दी। अप्पू के पेट में गोली जा लगी। जिससे वह गिर पड़ा। उसके बाद अपराधी हवाई फाइरिंग करते हुए बाइक लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर दुर्गापुर थाना पहुँची।

स्थानीय लोगों की मदद से अप्पू को इलाज के लिए पहले दुर्गापुर इस्पात संयंत्र अस्पताल भेजा गया। जहाँ से उसे सिटी सेंटर स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने पेट से गोली निकाल दी है। गोली मारने का आरोप इस्पातनगरी के अकबर रोड निवासी रोकी राय उर्फ दीपक रॉय और कांचा नामक युवक पर लगा है। तीनों का सबंध तृणमूल कंग्रेस से है। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह तीनों ही एक दूसरे के घनिष्ठ दोस्त कहलाते हैं, मगर राहुल सिंह के साथ रॉकी राय का कुछ दिन से विवाद चल रहा था।

इसके पहले भी रॉकी के साथ राहुल का मारपीट हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पैसा बटवारा को लेकर इन दोनों का संबंध पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। कल शाम को राहुल सिंह के लोगों ने डेविड मोड़ के समीप रॉकी राय के एक लड़के को मार दिया। उसके बाद से ही झमेला चल रहा था। रात के 10:00 बजे राहुल सिंह अपने दोस्तों के साथ क्लब में बैठकर बातचीत कर रहा था। इसकी सूचना रॉकी राय को मिलते ही वह अपने दलबल के साथ वहाँ पहुँचा और दोनों में हाथापाई हो गई और धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई।

इसी बीच उनके साथियों का आरोप है कि रॉकी राय पिस्तौल निकालकर राहुल को निशाना बना कर गोली चला दिया। जिसमें राहुल पर ही गिर गया। उसे तुरंत दुर्गापुर के डीएसपी आस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ बताया जा रहा है कि राहुल सिंह की स्थिति आशंकाजनक है। पश्चिम बर्द्धमान जिला तृणमूल के अध्यक्ष वी. शिवदासन दासु ने बताया कि जो रात में घटना घटी है, उसका तृणमूल के साथ कोई संबंध नहीं है। पुलिस को जाँच करने के लिए कहा गया है, अगर कोई दोषी पाए जाते हैं, तो उसे गिरफ्तार भी करने के लिए कहा गया है। ताकि इस तरह की हरकत दोबारा ना करें।

Last updated: मार्च 10th, 2019 by Durgapur Correspondent