Site icon Monday Morning News Network

“रोजी दो रोजगार-दो जीने का अधिकार दो” नारे के साथ युवा संघर्ष मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

युवा संघर्ष मोर्चा जनवादी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

धनबाद। युवा संघर्ष मोर्चा जनवादी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को विवाह मंडप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम से पहले युवा संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा “रोजी दो रोजगार दो जीने का अधिकार दो”  नारे के साथ पूजा टॉकीज से कार्यक्रम स्थल विवाह मंडप तक विशाल जुलूस निकाला गया।

कार्यक्रम स्थल पहुँच मोर्चा द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शहीद हुए जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा संघर्ष मोर्चा जनवादी केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह को सिख समाज के प्रदेश महासचिव गुरमीत डांग ने शॉल ओढ़ा एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य माला पहनाकर मोर्चा के संयोजक दिलीप सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों के अलावे बोकारो और जमशेदपुर से भी युवा कार्यकर्ता भाग लेने पहुँचे थे। शहीदों के लिए गुरमीत डांग ने ₹5000 की राशि युवा संघर्ष मोर्चा को दिया। जिसे डीडी के रूप में मोर्चा द्वारा शहीदों के लिए भेजा जाएगा।

युवा सम्मेलन की अध्यक्षता रामानंद सिंह ने किया एवं संचालन सत्येंद्र प्रसाद द्वारा किया गया

युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह ने धनबाद की ज्वलंत समस्या बिजली-पानी, सड़क एवं व्याप्त भ्रष्टाचार से युवाओं को अवगत कराया। सिंह ने 1 साल में मोर्चा द्वारा किए गए आंदोलन और उनके परिणाम को युवाओं के साथ में साझा किया।श्री सिंह ने धनबाद की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी दी। सिंह ने कहा कि सरकारें हमेशा आती जाती रहती हैं और हम युवाओं को वोट के नाम पर ठगा जाता है। उन्होंने कहा कि आर्थिक लाभ देश के चंद गिने-चुने घराना तक ही सीमित है। इन्फ्राष्ट्रक्चर का विकास तो दिखाया जाता है मगर युवा वर्ग को उनके विकास से दूर रखा जाता है। इस उधेड़बुन में प्रौढ़ फिर बूढ़ा होकर विदा हो जाता है। सिंह ने कहा कि आज समय की मांग है कि युवा वर्ग जनवादी तरीके से एकत्रित होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहे यही एक मात्र विकल्प और हम युवाओं का कर्तव्य भी है। सिंह ने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों से युवाओं के विकास के लिए कार्य करने की मांग की।

कार्यक्रम में उपस्थित सत्येंद्र प्रसाद राजू उपाध्याय जराखन सिंह विकास सिंह सूरज सिंह मन्नू सिंह अजय शर्मा पीयूष सिंह कारू महाजन बृजेश शर्मा विवेक बर्नवाल टिंकू साव मोजम अंसारी सोनू काजी सोनू गिरी प्रमोद बहादुर सिंह झामु सिंह तोमर थोबा सिंह तोमर रामानंद सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद थे।

Last updated: फ़रवरी 15th, 2019 by Pappu Ahmad