Site icon Monday Morning News Network

धनबाद में युवक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

धनबाद। जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात एक महिला के साथ स्थानीय युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जाँच में जुट गई है।

शराफत अंसारी नाम के एक व्यक्ति ने लगभग आधी रात में घर में घुसकर महिला के साथ सो रहे दो बच्चों को चाकू का भय दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घर में घुसने के बाद शराफत ने दोनों बच्चों को अपने कब्जे में लेकर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला मजबूर हो गई। बच्चों के कारण महिला शोर भी नहीं मचा सकी।

आरोपी युवक गिरफ्तार घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ थाने में जमा हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित लोग शांत हो गए। पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी गई है।

Last updated: मार्च 19th, 2021 by Arun Kumar