धनबाद। जिले के पुटकी डीएवी स्कूल के पास बाइक पर सवार दो युवक डिवाइडर से टकरा गए। इसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। हादसे में समीर रजा नाम के युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। युवक राजा का इलाज चल रहा है। दोनों मैयत में जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ है।
दोनों युवक पुटकी के मस्जिद पट्टी के रहने वाले हैं। मस्जिद पट्टी में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। बाइक पर सवार होकर दोनों मैयत में मिट्टी देने के लिए जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। अब एक और युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
Last updated: मार्च 20th, 2021 by