Site icon Monday Morning News Network

दामाद ने सास की कारवाई हत्या , आरोपी गिरफ्तार , कहा हत्या के बाद किया बलात्कार

खबर सुनें –
https://www.mondaymorninglive.in/wp-content/uploads/2019/10/youth-arrested-in-connection-with-murder-and-rape-a-women-in-durgapur.aac

दुर्गापुर के झण्डाबाद क्षेत्र से एक विधवा महिला का नग्न शव 7 अक्टूबर को उसके घर से बरामद किया गया था। पुलिस ने जाँच के तहत दुर्गापुर इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया। मृत महिला गिरफ्तार युवक की रिश्ते में काकी माँ है। सख्ती से पूछताछ करने पर गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसने अपनी काकी माँ की हत्या कर दी और उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने शुरू में अनुमान लगाया था कि बलात्कार करने के बाद गला दबाकर महिला की हत्या कर दी गयी है। पुलिस को शुरू से ही शक था कि महिला की हत्या किसी करीबी ने की है क्योंकि इतनी रात में बिना किसी करीबी के कोई घर का दरवाजा नहीं खोल सकता है।

महिला के मँझले दामाद ने मिलकर की उसकी हत्या

पुलिस ने जाँच के तहत इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम है प्रशांत बनर्जी उर्फ कालु है । मृत महिला गिरफ्तार युवक की रिश्ते में काकी माँ है। सख्ती से पूछताछ करने पर गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसने अपनी काकी माँ की हत्या कर दी और उसके साथ बलात्कार किया। हालांकि, गिरफ्तार युवक घटना में अकेला नहीं था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के पीछे महिला के मँझले दामाद का हाथ है।

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बताया है कि काकी माँ का मंझला दामाद 7 तारीख को दुर्गापुर आया था। दोनों ने साथ में शराब पी। इसी दौरान उसने काकी माँ की हत्या करने की बात कही। उसके अनुसार पहले वह राजी नहीं हुआ और बाद में इसके लिए तैयार हो गया।

दोनों आधी रात को काकी माँ के घर गए। दामाद ने आवाज दी। दामाद के आवाज को पहचान कर महिला ने दरवाजा खोला और। दरवाजा खोलते ही युवक ने महिला को गला दबोच लिया और उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद बलात्कार

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि महिला की मृत्यु के बाद उसने उसके साथ बलात्कार किया। हत्या के बाद दोनों उसके घर चले गए और वहाँ और शराब पी। सुबह दामाद अपने घर चला गया।

पुलिस का अनुमान है कि उसका मंझला दामाद अपनी सास का घर हथियाना चाहता था। दुर्गापुर नगर निगम के सहयोग से महिला ने पक्का घर बनाया था जिसे उसका दामाद हथियाना चाहता था। महिला दूसरे घरों में रसोई का काम करती थी।

पुलिस ने मँझले दामाद की खोजबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही वह फरार बताया जा रहा है।

Last updated: अक्टूबर 12th, 2019 by Durgapur Correspondent