Site icon Monday Morning News Network

आप कार्ययकर्ताओं में किया गया ऑक्सीमीटर का वितरण,जन-जन तक पहुँच बताएगें ऑक्सीजन लेवल

आम आदमी पार्टी धनबाद जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य दीप नारायण सिंह एवं जिला संयोजक डीएन सिंह के नेतृत्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवाहन में पूरे देश में चलाए जा रहा ऑक्सीमीटर अभियान का विधिवत शुरूआत की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को ऑक्सीमीटर वितरण किया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जन-जन तक पहुँच कर ऑक्सीमीटर के माध्यम से ऑक्सीजन लेवल जाँच कर उनकी विस्तृत जानकारी देंगे।

इस दौरान दीपनारायण सिंह ने कहा कि आंदोलन से उपजे आम आदमी पार्टी दिल्ली जैसे केंद्र शासित प्रदेश में सरकार होने के बावजूद , आम आदमी पार्टी जिस प्रकार पूरे देश में इस अभियान को लागू कर कोरोना की लड़ाई में अहम भूमिका निभा रही है। यहमुख्यमंत्री जी की एक सराहनीय पहल है। आज देश का दुर्भाग्य है जो काम केंद्र सरकार को करनी चाहिए वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और हमलोगों के नेता अरविंद केजरीवाल जी कर रहे है। आम आदमी पार्टी हमेशा से ही मजदूर, किसान, छात्र ,नौजवान की आवाज बुलंद करने का काम की है और आज इस करोना काल में भी मजदूर , किसान , युवाओं , महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

इस दौरान जिला संयोजक डीएन सिंह ने कहा कि ऑक्सीमीटर अभियान बहुत ही सफल और प्रभावशाली अभियान है ।इस अभियान के तहत ना केवल उनके कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनका ऑक्सीजन लेवल जाँच करने का काम करेगी ,बल्कि उन्हें सही परामर्श भी देगी । इस दौरान आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Last updated: सितम्बर 12th, 2020 by Nazruddin Ansari