विधायक विधान उपाध्याय की स्वास्थ्य कामना को लेकर कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना
कल्याणेश्वरी। बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय की बीते बुधवार कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद से ही क्षेत्र के कार्यकर्ता समेत सभी समर्थकों में निराशा और चिंता व्याप्त है।
गुरुवार तृणमूल कॉंग्रेस के पार्टी कार्यकर्ता एवं देन्दुआ तृणमूल कॉंग्रेस के समर्थक तृणमूल कॉंग्रेस के नेता नरेंद्र खोसला, बिल्टु साव, विष्णु बहादुर, चंदन रजाक, संजीव वर्मा, शांति दास समेत अन्य समर्थकों ने विधायक की स्वास्थ्य सुधार के लिए उनके नाम से माँ कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना किया। विधायक विधान उपाध्याय जल्द स्वास्थ्य हो कर घर लौटे इसके लिए सामुहिक प्राथना की गई। सभी समर्थकों ने विधायक के जल्द ठीक होने की मनोकामना माँ कल्याणेश्वरी से की।
तृणमूल कॉंग्रेस युवा नेता शंकर घोष ने कहा कि हमारे क्षेत्र के विधायक सब के दिल में बसते है। इसलिये उनकी स्वास्थ्य सकुशल बनी रहे इसके लिए हमलोगों ने माँ कल्याणश्वरी की पूजा अर्चना की। वो जल्द ही हमलोगों के बीच फिर से पहले के भाती दिखेंगे। पूरे कोरोना के समय में एक मात्रविधायक विधान उपाध्याय ही थे जो बिना कोरोना की परवाह किये लोगों के बीच उनकी समस्याओं का निवारण करते रहे, अपने प्रिय विधायक के कोरोना पोसिटिव होने से जन जन में निराशा व्याप्त है। हम सभी लोग व्याकुलता से विधायक विधान उपाध्याय को पुनः अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य होकर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे है।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View