Site icon Monday Morning News Network

नवरात्र मनाने आई रिश्तेदार के घर गयी महिलाएं लॉकडाउन में फंसी , पार्षद के दरवाजे पर दिया धरना

लॉकडाउन के पाँचवें दिन रविवार अहले सुबह कुछ महिलायें वार्ड 08 के पार्षद महावीर पासी के घर के बाहर धरने पर बैठ गयी। महिलायें खाने की व्यवस्था के साथ गाँव इलाहाबाद भेजने की मांग कर रही थी।

सुबह 5,30 बजे सभी महिलायें पहुँची थी, तब पार्षद सोकर जगे भी नहीं थे। पार्षद का दरवाजा बंद था। सभी महिलायें कह रही थी। दो दिन से भूखे हैं। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। सभी के पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। यहाँ चैत्र नवरात्र के छठ मनाने आये थे।

महिलाओं ने बताया कि उनके कुछ सम्बन्धी एकड़ा में रहते हैं। एक महीना पहले यहाँ आए थे। लॉक डाउन के बाद सभी लोग यहाँ फंस गए। श्याम कली बंसल आशा बंसल, बिंदु बंसल, राम रति बंसल, मालती बंसल, कलावती बंसल ने कहा कि पार्षद जी भूख मिटाने के साथ इलाहाबाद गाँव भेजने व्यवस्था करा दें।

पार्षद ने महिलाओं से गाँव भेजने की असमर्थता जाहिर करते हुए कहा कि इस समय पूरा देश लॉक डाउन में है। तमाम संसाधन बन्द है। खाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल इन महिलाओं को दोपहर में थाने में भोजन कराया गया।

Last updated: मार्च 29th, 2020 by Pappu Ahmad