Site icon Monday Morning News Network

पेट्रोलियम पदार्थों के कीमत वृद्धि के खिलाफ महिलाओं ने सड़क पर भोजन बनाया

धनबाद। बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के खिलाफ सोमवार को धनबाद महिला कॉंग्रेस कमिटी की कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने न सिर्फ अपने गले में तख्तियाँ लटका सड़क पर बर्तन बजाया, बल्कि सड़क पर ही बैठकर लकड़ी के चूल्हे पर खाना भी पकाया।

मंहगाई के खिलाफ धनबाद कॉंग्रेस महिला मोर्चा के बैनर तले धनबाद स्थित कॉंग्रेस के पुराना जिला कार्यालय के बाहर सड़क पर एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में मंहगाई के खिलाफ लिखे स्लोगन वाले पोस्टर पकड़ रखा था और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर वो नारेबाजी भी कर रही थी। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर अपनी हाथों में बर्तन लेकर उसे जोर-जोर से बजाया और सड़क पर ही बैठकर लकड़ी का चूल्हा बना उसपर खाना भी पकाया।

धनबाद जिला कॉंग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि जिस तरह से प्रति दिन पेट्रोलियम पदार्थ सहित अन्य चीजें महंगी हो रही हैं उससे लोगों के सामने भूखे मरने की नोबत में आ गई हैं, लेकिन केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। यह सरकार इसका कोई हल नहीं निकाल पा रही हैं। अगर सरकार मंहगाई पर रोक नहीं लगाती है तो महिला मोर्चा इससे भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Last updated: जुलाई 12th, 2021 by Arun Kumar