Site icon Monday Morning News Network

पति ने किया कुछ ऐसा कि पत्नी ने लगा ली आग

पंचेत: पति और पत्नी के बीच छोटी मोटी तकरार व विवाद होते रहती है। लेकिन नव विवाहिता को अपने पति के बाहर नास्ता कर के आना इतना नागवार गुजरा की पत्नी ने आग लगा लिया।

बाहर कचौड़ी खाने पर हुई तकरार

मामला चिरकुंडा थाना के गल्फरबाड़ी पंचायत का है। सुफल भुईंया के माँ रामपरी देवी ने बताया कि तीन माह  पूर्व उसके  पुत्र सुफल भूईयां की शादी रीता देवी से हुई है। सुबह बहु ने नाश्ता बनाया था। लेकिन बेटा कचौड़ी  बााहर से खा कर आ गया।इसको लेे दोनो में खूब झगड़ा हुआ।

पति के काम पर जाने के बाद लगा ली आग

सुफल भुईंया के माँ रामपरी देवी के अनुसार कुछ देर बाद सुफल मजदूरी करने चला गया।
इसके बाद बहु ने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।
मौके पर आसपास की महिलाओं ने कंबल ओढ़ाकर आग बुझायी।
बाद में उसे क्लीनिक में भर्ती कराया गया।

पहले भी तीन-चार बार कर चुकी है आत्महत्या की कोशिश

सास ने बताया कि इससे पहले भी छोटी-छोटी बात पर वह तीन–चार बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।

रीता ने आत्महत्या की बात से किया इन्कार

निजी अस्पताल में इलाजरत रीता भुईया

वही बहू रीता ने आत्महत्या का प्रयास की बात से इंकार किया है।
बताया कि नाश्ता बनाने के दौरान चूल्हे की आग के संपर्क में आ गयी।
उसे स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर ने फिलहाल उसे खतरे से बाहर बताया है।
25 प्रतिशत जलने की बात कही।
सूचना पर निरसा, बैजना (मायका) से उसका पिता भुनेश्वर भूईयां और बहन पहुंच चुके हैं।
पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गयी है।

[irp posts=”3500″ name=”फिर से मिल गए पाँच वर्ष से अलग रह रहे पति-पत्नी”]

Last updated: सितम्बर 14th, 2017 by Sanjay Burman