Site icon Monday Morning News Network

महिला कॉंग्रेस ने चलाया जनसम्पर्क अभियान , 5 जनवरी को आ रही महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष

धनबाद। आज दिनांक 2 जनवरी 2019 को धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस कमिटी द्वारा 5 जनवरी को रांची में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सुष्मिता देव जी के आगमन और उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष सीता राणा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। धनबाद के पुटकी, गोधर, कुसुंडा आदि क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक पदाधिकारी 5 जनवरी को रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी।

सीता राणा ने कहा कि महिलायेंं कॉंग्रेस के प्रति आस्था जता रही हैं और शक्ति एप के माध्यम से कॉंग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गाँधी से सीधे तौर पर जुड़ रही हैं। सीता राणा ने नव वर्ष में महिलाओं, युवाओं, मजदूरों, किसानों, उद्यमियों के लिए अपेक्षाओं पर खड़ा उतारने वाला वर्ष साबित होगा और 2019 कॉंग्रेस की केन्द्र सरकार राहुल गाँधी के अगुवाई में बनेगा इसके लिए महिला कॉंग्रेस कमर कस कर क्षेत्र में आम जनता के बीच जाकर काम कर रही है और चौपाल के माध्यम से भाजपा सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत करा रही है। मौके पर शीला रजवार, नीलू देवी, सुंदरी उरांव, कलाकार देवी, प्रीति कुमारी, कुसमी देवी, जुली सिंह आदि शामिल थी।

Last updated: जनवरी 14th, 2019 by Pappu Ahmad