Site icon Monday Morning News Network

किचन में महिला को मिला अजगर साँप

लोयाबाद सेंद्रा दुर्गा मंदिर के समीप निवासी एन के सिंह के किचन से शनिवार को अजगर सांप का बच्चा मिला। खाना बनाने के लिए जब महिला किचन में गई तो उक्त सांप पर नजर पड़ गई। महिला चिखते हुए किचन से बाहर निकली। मोहल्ले में सिंह जी के घर में सांप होने की बात फैलते ही देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।

निवर्तमान पार्षद नंदु दुलाल सेनगुप्ता ने मोबाईल फोन पर वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने वन कर्मी को भेजने की बात कही। करीब चार पाँच घंटे तक इंतजार करने के बाद गाँव वालों ने सांप को जंगल में ले जा कर छोड़ दिया। लोगों का कहना था कि पहले इस इलाके में घना जंगल था। बड़ा बड़ा अजगर सांप दिखाई देता था। इस इलाके में बड़ा अजगर सांप जरूर है तभी तो उसका बच्चा इधर आ गया।

Last updated: अक्टूबर 30th, 2021 by Pappu Ahmad