Site icon Monday Morning News Network

पुलिस कस्टडी से फरार हत्या के आरोपी महिला पुनः गिरफ्तार

धनबाद। कतरास पुलिस कल से ही लगातार फरार महिला को खोजने में जी जान से जुटी हुई थी अंततः आज करीब 9बजे गजलीटांड से महिला को बरामद किया गया। महिला के बरामदगी के बाद कतरास पुलिस ने राहत की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि तिवारीडीह 4 नंबर में महिला ने अपने पति की हत्या कर अपने घर में दफन कर रखा था और पुलिस को गुमराह कर रही थी कड़ाई से पुलिसिया पूछताछ के बाद उक्त महिला ने हत्या का जुर्म कबूला था। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बुधवार की अहले सुबह महिला पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई थी

Last updated: मई 27th, 2021 by Arun Kumar