Site icon Monday Morning News Network

भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलना होगा : दीप नारायण सिंह

गोमो। यूथ फोर्स कार्यालय श्यामडीह मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जदयू नेता सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लड़ कर झारखंड के जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दी। आज पूंजीपतियों द्वारा झारखंड के जल, जंगल और जमीन को लूटा जा रहा है और यहाँ के युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं।

भगवान बिरसा मुंडा को आदर्श मान कर आज पुनः झारखंड के जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए और युवाओं के हाथों में रोजगार के लिए एक उलगुलान की आवश्यकता है। युवा संगठित होकर संघर्ष करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक महतो, राजा मंडल, अनुप हाडी, महेंद्र दास, नुनु लाल साव, मुकुंद जी, पंकज कुमार आदि उपस्थित हुए।

Last updated: नवम्बर 15th, 2021 by Nazruddin Ansari