Site icon Monday Morning News Network

मौसम ने बदली करवट धनबाद समेत कई जिलों में बारिश

धनबाद सहित झारखंड राज्य के कई जिलों में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार धनबाद समेत कई जिलों में आज से बारिश शुरू हो गई, मालूम हो मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में 13-15 नवंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। आज यानि 13 नवंबर को झरिया शहर में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश भी शुरू हो गई है। धनबाद के अलावा कई जिलों में बारिश हो रही है। बारिश के साथ-साथ हल्की हवाएं भी चल रही हैं। बीते कुछ दिनों राज्य में हवा की गति सामान्य रही जिसकी वजह से ठंड का प्रभाव अधिक नहीं दिखा, लेकिन अब बारिश खत्म होने के बाद 16 नवंबर से राज्य में ठंड बढ़ेगी। राहत की बात यह है कि ठंड के साथ अभी कोहरे का कुछ खास असर नहीं दिखेगा।

Last updated: नवम्बर 13th, 2021 by Arun Kumar