Site icon Monday Morning News Network

हम उस भारत के राष्ट्रीय कॉंग्रेस के सदस्य हैं जो कि 137 वर्षों से लगातार कार्यशील हैं: विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह

धनबाद जिला कॉंग्रेस कमिटी के तत्वाधान में निरीक्षण भवन, धनबाद के प्रांगण में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के 137 वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने बातों को रक्खा और कार्यकर्ताओं को नये तरह से सम्बोधित किया इस अवसर पर झरिया विधायक ने कहा कि आज हम सब के लिए बड़े ही गर्व की बात हैं कि हम उस भारत के राष्ट्रीय कॉंग्रेस के सदस्य हैं जो कि 137 वर्षों से लगातार कार्यशील हैं और निरंतर नये आयाम को गढ़ रही हैं अपनी बातों में उन्होंने कॉंग्रेस के कार्यकर्त्ता को अपनी रीढ़ व मुख्य साथी कहा कि कैसे कॉंग्रेस के कार्यकर्त्ता इस पार्टी के लिए जरूर त हैं अपने बातों में झरिया विधायक ने कई मुद्दों पर बड़े ही बेबाकी अंदाज में अपनी बातें रक्खी।

कार्यक्रम मेंपूर्व मंत्रीगण, जिला के कार्यकारी अध्यक्ष, सभी एआइसीसी/ पीसीसी के सदस्यगण, सभी मंच-मोर्चा के जिलाध्यक्षों,जिला के सभी प्रखंड/नगर अध्यक्ष, कॉंग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

Last updated: दिसम्बर 28th, 2021 by Arun Kumar