Site icon Monday Morning News Network

गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा मधुपुर का यह गाँव

यादव टोला में पेयजल की घोर समस्या

पालाजोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित यादव टोला में पेयजल की घोर समस्या यहां 4 चापाकल है। जिसमें से तीन चापाकल खराब पड़ा हुआ है। टोला में जलापूर्ति केंद्र से पेयजल आपूर्ति की जाती है। लेकिन रविवार को जलापूर्ति नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टोला के लोगों का कहना है। पंचायत प्रतिनिधि  द्वारा नया चापाकल गाड़वाया गया था। लेकिन चापाकल की बोरिंग की  गहराई कम होने की वजह से पानी कम कम निकलता है।
अगर पदाधिकारियों द्वारा जांच किया जाय तो गहराई पकड़ में आ जाएगी।
बताया कि क्षेत्र में  चापाकलों की गहराई कम होने की वजह से इस तरह की कठिनाई उत्पन्न हो रही है। ग्रामीण महिलाएं देवकी देवी,मीना देवी,कपिल कला,कोकिला देवी,चंपा देवी,प्रिया कुमारी,यशोदा देवी व पुष्पा देवी ने पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है।
Last updated: मई 28th, 2019 by Ram Jha