Site icon Monday Morning News Network

करमा की तुरी टोला में चौपाल लगाकर पानी की बर्बादी को रोका गया

चौपारण प्रखण्ड के ग्राम पंचायत करमा ग्राम करमा के तुरी टोला में आई एस ए समाधान के अंतर्गत समन्वयक अनिल कुमार पाण्डेय के द्वारा जल चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तरर्गत चौपारण प्रखण्ड के सभी ग्राम को कांटी डैम का पानी को फिल्टर करके नल के माध्यम हर घर में पहुंचाया जाएगा। साथ ही पानी बचाने पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि वर्तमान समय में जल स्तर में काफी गिरावट हो गया है। कूप ,तालाब, नदी तथा भूमिगत जलस्तर काफी काम हो गया है। समय रहते हमें पानी बचाना होगा नहीं तो घोर जल संकट होना तय हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक बाल्टी पानी से नहाते हैं इनसे हमें सीखना होगा। चापाकल के पास पनसोखा होना अनिवार्य हैं। जिससे जल स्तर बना रहे वर्षा जल संचय के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का निर्माण सभी घरों में आवश्यक है। ग्राम स्तर पर सामुदायिक सोखता गड़ा होना अनिवार्य हैं । जिन घरों में पानी का टैंक लगा हुआ है वहा वॉटर अलार्म होना चाहिए, नहीं तो टंकी भरने के बाद पानी रोड में बहता रहता है। गाड़ी की धुलाई बाल्टी और जग से किया जाना चाहिए। पाइप से पानी की अधिक बर्बादी हो रहा है। कार्यकर्म में वार्ड सदस्य नरेश तुरी, बैजनाथ तुरी, रामेश्वर तुरी, श्यामलाल तुरी, रामू तुरी, मुनेश्वर तुरी , संगीता देवी, तेतरी देवी, जिरवा देवी, मीणा देवी, देवांती देवी, मालती देवी, मुकेश यादव, विनोद केशरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Last updated: मई 28th, 2022 by Aksar Ansari