Site icon Monday Morning News Network

गल्सी विधानसभा सीट से भाजपा प्रार्थी का नाम घोषणा होते ही दीवार लेखन शुरू

दुर्गापुर । भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की गई। इसी क्रम में गलसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रार्थी तपन बागदी को खड़ा किया गया है। भाजपा प्रार्थी के नाम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।

पानागढ़ व बुदबुद में गलसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होते ही जोर शोर से प्रार्थी के नाम में दीवार लेखन का कार्य शुरू हो गया है। बीजेपी कार्यकर्ता पप्पू साव ने बताया कि गलसी विधानसभा सीट से भाजपा प्रार्थी तपन बागदी के नाम की घोषणा होते ही प्रार्थी के नाम पर दीवार लेखन और प्रचार शुरू कर दिया गया है।

Last updated: मार्च 18th, 2021 by Ramesh Kumar Gupta