Site icon Monday Morning News Network

वृद्धाश्रम में करण जोगरा जनकल्याण समिति द्वारा वृद्धो को भोजन परोसा गया

वृद्धाश्रम में भोजन कराते संस्था के लोग

बर्नपुर -72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर करण जोगरा जनकल्याण समिति की ओर से प्रांतिक वृद्धाश्रम ढाकेश्वरी के सभी बृद्ध एवं वृद्धाओं को उनके पसंद के सुबह,दोपहर एवं शाम का भोजन कराया गया. इस दौरान संस्था के लोगों ने सुबह से शाम तक वृद्धाश्रम की साफ़-सफाई की एवं वृद्धो की देखभाल करते हुए समयानुसार सभी को अपने हाथों से भोजन परोसा और वृद्धो में खुशियाँ बाँटी. दोपहर के भोजन में हीरापुर थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी भी शामिल और वृद्धो को अपने हाथों से भोजन परोसा. संस्था के लोगों ने कहा कि यहाँ पर जो वृद्ध महिला-पुरुष रहते है,

उन्हें उनके अपने चाहनेवालों ने यहाँ लेकर छोड़ दिया है, इनलोगों ने अपने बच्चों के लिए क्या कुछ नहीं किया, अपने सुख चैन गवां कर बच्चों परिश्रम करके बड़ा किया और आज बच्चे इन्हें अनाथ व बेसहारा छोड़कर अपनी दुनियाँ में मस्त है. जबकि यहाँ रहने वाले वृद्धो के आँखे हमेशा अपनों को तलाशती रहती है, उन्हें अब भी इंतजार है कि उनके बेटे उन्हें लेने जरूर आएंगे और फिर से वे अपने जिगर के टुकड़े के साथ रह सकेगी. उन्होंने कहा कि यहाँ का अनुभव संसार का असली चेहरा उजागर करता है, कि कैसे अपने ही अपनों को अपनी फायदों के लिए अकेला छोड़ जाते

Last updated: अगस्त 16th, 2018 by News Desk