Site icon Monday Morning News Network

इस्को में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का शपथ लेते कर्मचारी

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का शपथ लेते कर्मचारी

बर्नपुर :- मुख्य कर्यपलाक अधिकारी के कार्यालय में सतर्कता शपथ के साथ आज इस्को इस्पात संयंत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई | मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक व प्रसाशन) श्री चन्द्र शेखर सिन्हा व अन्य वरिष्ट अधिकारीयों के उपस्थिति में सीईओ कार्यालय के कर्मियों द्वारा सतर्कता शपथ के पाठ के माध्यम से संयंत्र ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी कटिबद्धता जताई |

“भ्रष्टाचार मुक्त भारत” का लिया शपथ

इस उपलक्ष्य पर सहायक महा प्रबंधक व अपर मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री सी वी रामकृष्ण ने कर्मियों को इस वर्ष का थीम “भ्रष्टाचार मुक्त भारत” कि ओर कार्य करने के लिए प्रेरित किया | इस मौके पर संयंत्र के कर्मियों ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग के वेबसाइट पर ई-शपथ भी लिया | तदोपरांत कार्यपालक निदेशक (संकार्य), कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), कार्यपालक निदेशक (परियोजना), कार्यपालक निदेशक (वित्त व लेखा) कार्यालय के कर्मियों ने भी शपथ पालन किया | इसके अलावा नगर सेवा विभाग, बर्नपुर अस्पताल, कंप्यूटर विभाग, कॉन्ट्रैक्ट सेल जैसे विभागों में भी शपथ पाठ किया गया |

सप्ताह भर आयोजित होगा कार्यक्रम

इस कड़ी में सतर्कता विभाग द्वारा सप्ताह भर कर्मियों व उनके परिवारजनों, स्कूल व कालेज के छात्र – छात्राओं के लिए थीम विषय पर निबंध लेखन, चित्रण व भाषण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा | भ्रष्टाचार के जड़ से उन्मूलन के लिए विभाग ने संयंत्र द्वारा संचालित स्कूलों में एथिक्स क्लब का भी गठन किया गया है जिन्होंने गत वर्ष में जमीनी स्तर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता में महत्वपूर्ण कार्य किया है |कार्यक्रम में उक्त क्लब के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा | 3 नवम्बर को कांफ्लुएंस प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में थीम विषय के ऊपर नाटक व अन्य जागरूकता विषयक कार्यक्रम भी किए जायेंगे |

Last updated: अक्टूबर 31st, 2017 by News Desk