Site icon Monday Morning News Network

मैथन में इको टूरिजम की अपार संभावनाए- एसडीएम

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथीगण

वन महोत्सव का आयोजन

पश्चिम बंगाल सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना वन महोत्सव के तत्वाधान में आसनसोल दुर्गापुर वन विभाग द्वारा डीवीसी लेफ्ट बैंक हायर सेकेंडरी स्कूल गुरुवार को वन महोत्सव कार्यक्रम में पश्चिम बर्धमान जिला अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की महा जुटान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वृक्ष रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर एल एन मीणा, आसनसोल दुर्गापुर डेवेलपमेंट अथोरिटी चेयरमैन सह विधायक तापस बनर्जी, बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय, जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, उप सभाधिपति सुधाकर कर्मकार, एडीसीपी(वेस्ट) अनामित्रा दास, एसीपी(वेस्ट) एस के चौधरी, सीसीऍफ़ कल्याण दास, दुर्गापुर प्रमंडल जिला वन अधिकारी मिलन काँटी मंडल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया|

मिलकर अभियान को आगे बढ़ाना होगा

इसके पूर्व सभी गणमान्य विशिष्ट अतिथियों को आदिवासी पारंपरिक नृत्य से स्वागत किया गया| जहाँ सभी अतिथियों के नाम के साथ विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया| कार्यक्रम में डीवीसी लेफ्ट बैंक हायर सेकेंडरी स्कूल तथा लेफ्ट बैंक फ्री प्राइमरी स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की वन संरक्षण से जुड़े सांस्कृतिक नृत्य एवं नाटक का मंचन किया गया| मुख्य अतिथि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर एल एन मीणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वन संरक्षण से ही सृष्टि संरक्षित होगी, वन काटने से ज्यादा प्रदूषण से प्रभावित हो रही है| सरकार नहीं अधिकारी नहीं सभी को मिलकर सरकार की अभियान को आगे बढ़ाना होगा, जिसके लिए खास कर प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का बहिस्कार करनी होगी|

क्योंकि जंगल सिमट रही है

आसनसोल दुर्गापुर डेवेलपमेंट अथोरिटी चेयरमैन सह विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि आज से 14 दिन तक वन महोत्सव मनाया जायेगा यह उत्सव नहीं माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने का एक क्रांति है| अपने उत्थान के लिए पेड़ों का संहार करना विनाश को आमंत्रण देना है| 10 हजार वर्ष पूर्व जब पृथ्वी पर मनुष्य का नामोनिशान नहीं था| उस वक्त किट, पतंगों, पशु पक्षियों का यह निवास स्थान था| किन्तु आज हम उन्हीं का संहार कर अपना अस्तित्व कायम कर रहे है| आज वन्य प्राणी सहरों की ओर भाग रहें है क्योंकि जंगल सिमट रही है| प्राकृतिक सम्पदा को हमें बच्चा कर रखनी होगी नहीं तो पृथ्वी ध्वंस हो जाएगी| बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि हम सभी पेड़ पौधों के कर्जदार है वे हमें मुफ्त में ऑक्सिजन देते है, किन्तु परिणाम स्वरूप हम उन्हें ही काटते हैं जिस प्रकार माँ अपने संतान को पालती है उसी प्रकार एक वृक्ष को पलना पड़ता है| इसीलिए पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बच्चे की जन्म पर एक फलदार पौधा भी माँ को दिया जा रहा है| मौके पर जिला परिषद सदस्य मो० अरमान, असित सिंह, तृणमूल युवा नेता भोला सिंह, देन्दुआ पंचायत प्रभारी जे पी सिंह, सुशांतो हेम्ब्रम, बिमल गोराई, कंचन लाहा, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे|

सबुजश्री योजना के तहत नवजात बच्चे व् माँ को दिया गया पौधा

कल्याणेश्वरी| पश्चिम बंगाल सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना सबुजश्री योजन ‘‘ एकटी जन्मो एकटी गाछ’’ के तहत लगभग आधा दर्जन माओं को फलदार पौधा भेंट किया गया| जिसे मुख्य अतिथियों द्वारा अपनी पुत्र की सामान पालने की आग्रह की गयी|

मैथन में इको टूरिजम की अपार संभावनाए-प्रलय राय चौधरी

मैथन में इको टूरिजम की अपार संभावनाएं है| सरकार जिसको बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है| उक्त बातें एसडीओ आसनसोल प्रलय राय चौधरी ने कही उन्होंने कहा कि इस दिशा में वन विभाग द्वारा सबसे सार्थक पहल रही है| जहाँ इको टूरिजम में पहला स्थान प्राप्त हुआ है| वन विभाग अब मैथन को भी इको टूरिज्म की ओर उत्थान कर रही है| उन्होंने वन महोत्सव पर शिक्षकों से आग्रह किया की नयी पीढ़ी को आप वन संरक्षण की खूबियों से अवगत कराये, साथ ही बच्चों को घर पर कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह करे और उनकी निरंतर जानकारी लेते रहे, इस प्रयास से वन संरक्षण को एक नया बल मिलेगा|

जॉइंट फारेस्ट मैनजमेंट कमिटी को चेक वितरण

पश्चिम बंगाल वन विभाग द्वारा गठित जॉइंट फारेस्ट मैनजमेंट कमिटी के विभिन्न समूहों को चेक वितरण किया गया| इस सम्बन्ध में रेंज ऑफिसर पंचानंद रख्खित ने कहा कि सरकार की पहल पर वन संरक्षण को एक नयी पहल की गयी है| जिसके तहत पहले जंगल की आय से कमिटी को 25% दिया जाता था| किन्तु अब सरकार ने उस राशि को बढ़ाकर 40% कर दिया है| जॉइंट फारेस्ट मैनजमेंट कमिटी इस दिशा में अच्छी पहल कर रही है|

Last updated: जुलाई 19th, 2018 by Guljar Khan