Site icon Monday Morning News Network

गोमो में वामसेफ जन जागृति प्रोग्राम का किया गया आयोजन

गोमो। बामसेफ कार्यकर्ताओं की बैठक गोमो के चमड़ा गोदाम में आयोजित की गई, इस दौरान वामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष बाउरी ने कहा कि वामसेफ द्वारा पूरे देश में एस टी एस सी , व बी सी के बीच एक जुटता बनाने के लिए जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसके आलोक में गोमो के चमड़ा गोदाम में यह प्रोग्राम का आयोजन किया गया है।

वामसेफ के कार्यकर्ता सुधीर कुमार ने कहा कि आज की बैठक में बहुत सारे एस टी एस सी , व बी सी तथा माइन री टी के लोग शामिल हुए हैं। लोगों को संविधान में दिए गए अपने हक के बारे में बताया गया है। लोगों ने इस प्रोग्राम को सराहा है। बहुत जल्द लोगों को इस मनुवादी शासन व्यवस्था से निजात मिलेगा।

वामसेफ के एक्टिव कार्यकर्त्ता सरफराज अहमद ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि भारत के जो शोषित वंचित दलित मुस्लिम हैं वह बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के द्वारा संविधान में दी गई अपने हक व हुकूक को पहचानें , वामसेफ 85% मूल निवासियों का संगठन है। जिसका हर गाँव हर क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के जिला संयोजक इकबाल अंसारी ने कहा कि जन जागृति प्रोग्राम के माध्यम से सभी लोगों को संविधान के बारे में समझाया गया है। सभी मूल निवासियों को अपने हक अधिकार के लिए आगे आना है। आज संविधान को बदलने की कोशिश किया जा रहा है। उस विचार धारा को खतम कर देश में एक खौफ का माहौल पैदा किया जा रहा है।

सभा को , मुन्ना कुमार ध्रुव , उपेन्द्र पासवान , विधानंद पासवान , शंभू पासवान , ने भी संबोधित किया। मौके पर सरफराज अहमद , शब्बीर अहमद , शादाब आलम, हमीद , मोहम्मद अजहर , मोबीन , खलील , समीर आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Last updated: दिसम्बर 10th, 2021 by Nazruddin Ansari