लोयाबाद पुलिस ने बुधवार को एकड़ा बाबु क्वार्टर निवासी मुकेश ठाकुर की पत्नी मोनी देवी के द्वारा न्यायालय में दायर परिवाद के आलोक में सरोज राम के खिलाफ बलात्कार का असफल प्रयास छेड़खानी मारपीट व छीनतई का मामला दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। उक्त महिला द्वारा दायर परिवाद में कहा गया है कि वह अपने घर में अपने तीन बच्चों के साथ अकेली रहती है।
28 अक्टुबर को पड़ोसी महिला के साथ दातुन फेंकने के सवाल पर झगड़ा हुआ इसी बीच पड़ोसी महिला का पुत्र वहाँ आ धमका और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसको घसीट घसीट कर पीटा गया यहाँ तक कि उसका दुधमुँहे बच्चे को भी नहीं बख्शा गया। उसके साथ छेड़छाड़ और दूराचार का असफल प्रयास किया गया। वे अपनी शिकायत लेकर थाने गई और तत्कालीन थाना प्रभारी चुन्नु मुर्मू से न्याय दिलाने की मांग की। लेकिन उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। बल्कि उसे ही एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा कर थाने से भगा दिया गया। थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा कि न्यायालय के आदेश के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।