Site icon Monday Morning News Network

कोविड से कोल कर्मी की मृत्यु के बाद कोलियरी में संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

धनबाद/चिरकुंडा। बीसीसीएल एरिया Xll मेें कार्यरत डंपर चालक काजल स्वर्णकार अचानक तबीयत खराब होने के बाद सेंट्रल अस्पताल धनबाद ले जाया गया। जहाँ उनकी कोविड जाँच पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद सेंट्रल अस्पताल ने बेड खाली ना होने की दुहाई देकर कोल कर्मी को दूसरी जगह ले जाने की सलाह दिया। परिजनों ने आपाधापी में बोकारो एक निजी अस्पताल ले गया। जहाँ चिकित्सा के दौरान कोल कर्मी ने दम तोड़ दिया।

दिन रविवार को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती नहीं लेने से गुस्साए संयुक्त मोर्चा ने दहीबाड़ी मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। संयुक्त मोर्चा ने दिन सोमवार को प्रबंधन से वार्ता करने की निर्णय लिया है। संयुक्त मोर्चा का कहना है यथाशीघ्र परिजनों को नियोजन एवं कोविड से मृत कोल कर्मी के परिजनों को नियम के अनुसार सारे लाभ दे। अन्यथा दहीबाड़ी के उत्पादन ठप कर दिया जाएगा।

Last updated: मई 10th, 2021 by Arun Kumar