Site icon Monday Morning News Network

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुँचे कल्याणेश्वरी भाजपाइयों ने किया स्वागत

कल्याणेश्वरी। झारखण्ड राज्य पूर्व मुख्यमंत्री सह तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को दुमका से लौटने के क्रम में कल्याणेश्वरी पहुँचे जहाँ भाजपाइयों ने कल्याणेश्वरी मंदिर के निकट उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा गुरुवार को दुमका विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित कर लौट रहे थे उसी क्रम में कुछ समय के लिए कल्याणेश्वरी में रुके।

मौके उपस्थित भाजपा(बीजेएमएम) पश्चिम बंगाल राज्य कमिटी श्रमिक संगठन नेता मनोज तिवारी, भाजपा सालानपुर मंडल उपाध्यक्ष डॉ. एसएन रॉय, भाजपा नेता जितेन राजवार एवं मोबिन खान ने संयुक्त रूप से बुके देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कल्याणेश्वरी से सीधा मैथन स्थित डीवीसी गेस्ट हाउस पहुँचे जहाँ धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, निरसा विधायिका अपर्णा सेनगुप्ता एवं डीवीसी अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।

कल्याणेश्वरी भेंट वार्ता के दौरान भाजपा(बीजेएमएम) पश्चिम बंगाल राज्य कमिटी श्रमिक संगठन नेता मनोज तिवारी ने मैथन डैम से लेकर कल्याणेश्वरी तक डीवीसी की जर्जर सड़क की ओर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि मैथन डीवीसी प्रबंधन की अनदेखी के कारण इस सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई है, जिससे मैथन डैम और कल्याणेश्वरी मंदिर में पहुँचने वाले पर्यटकों को भारी असुविधा उत्पन्न हो रही है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मामले को लेकर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया और कहा कि वे इस विषय पर डीवीसी मैथन प्रबंधन के साथ वार्ता कर सड़क निर्माण किए जाने पर पहल करेंगें। मौके पर बीजेपी नेत्री मुनमुन भाटाचार्य, अजय रॉय, निमाई रॉय, समेत भारी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित थे।

Last updated: अक्टूबर 22nd, 2020 by Guljar Khan