साहिबगंज। मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत साहिबगंज नगर क्षेत्र की मातृशक्ति संग्रह टोली ने शोभायात्रा निकालकर गाजे -बाजे के साथ नाचते -झूमते हुए निधि संग्रह अभियान चलाया।
शोभा यात्रा स्थानीय माता बायसी मंदिर से प्रारंभ होकर संत जेवियर स्कूल, चैती दुर्गा, पूर्वी रेलवे फाटक, सुभाष चौक, साक्षरता मोड़ होते हुए स्थानीय झंडा मेला मैदान में समापन किया गया। इस शोभायात्रा में सम्मिलित मातृशक्ति ने अति उत्साहित होकर हर्ष व उल्लास के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण हेतु जन जागरण अभियान चलाया। साथ ही साथ निधि संग्रह भी किया।
संपूर्ण शोभा यात्रा मार्ग में नगरवासियों ने भी उत्साह पूर्वक निधि समर्पण किया। समाजसेवियों द्वारा मार्ग में पेयजल आदि की व्यवस्था भी किया गया था।
इस शोभायात्रा में डॉ. ममता विद्यार्थी, ज्योति मिश्रा, कुमारी गरिमा, रेणुका मुर्मू, स्मृति सिंह, मालती देवी, चांदनी देवी, सायला दयाल, उषा देवी, मालती देवी, प्रेमलता देवी सहित अनेक मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस शोभा यात्रा की सफलता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार, विभाग व्यवस्था प्रमुख डॉ. नीतेश कुमार वर्मा, जिला प्रचार प्रमुख अंकित सर्राफ, जिला व्यवस्था प्रमुख आलोक कुमार, जिला संपर्क प्रमुख डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी, नगर कार्यवाह स्वपन कुमार, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील सिंह, भाजपा नगर उपाध्यक्ष रमेश कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख राजीव कुमार, संजय कुमार धीरज सहित अभियान से जुड़े अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।