लोयाबाद रात पार्टी करके लौट रहे दो युवकों को मंहगा पड़ गया। रविवार सुबह में लोयाबाद पुलिस उठक बैठक करा कर दोनों को छोड़ा दिया। ज्ञात हो कि चोर के आतंक से लोयाबाद पुलिस के अलावे आम लोग भी परेशान है।
लगातर चोरी की घटना कर नाक में दम कर रखा है। ये दोनों युवक रात पार्टी मनाकर कहीं से लौट रहा था। पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को देखर दोनों युवक भागने लगा। भागने से पुलिस को सन्देह हुआ कि कहीं ये लोग अपराधी तो नहीं है। हालांकि सुबह में पुलिसिया पूछताछ व परिजनों के पहुँचने के बाद पुलिस को लगा कि चोरी की घटना से इन लोगों का कोई लेना देना नहीं है इसलिए दोनों को पीआर बांड भरवा कर छोड़ दिया।
दोनों युवक लोयाबाद 06 और 20 नंबर का है। थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू ने कहा कि रात में सभी की गतिविधियों में नजर रखी जा रही है।साफ निर्देश है कि जो भी रात में संदेही नजर आएंगे उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।