Site icon Monday Morning News Network

दो विचाराधीन कैदी धनबाद जेल के सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर हुए फरार

धनबाद । धनबाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए शुक्रवार की सुबह दो विचाराधीन बंदी जेल से फरार फरार हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह सुबह की है। बंदी कैसे भागा यह पता जेल प्रशासन लगा रही है। फरार बंदी में अंकित रवानी तथा देवा भुईयांं पोस्को एक्ट के दो अलग-अलग मामले में जेल गया था। अंकित रवानी केंदुआडीह का रहने वाला है और देवा भुईयांँ लोयाबाद थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में अंकित को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजी थी। जबकि देवा भुईयांँ को 2020 के अगस्त माह में जेल भेजा गया था। दोनों एक साथ भागे हैं। यह जानकारी जेल प्रशासन को शुक्रवार की सुबह हुई। जेल में बंदियों की हाजिरी लग रही थी तभी दोनों वार्ड से गायब थे। दोनों की खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिला।

दोनों विचाराधीन बंदी जेल से किस रास्ते निकल कर भागे हैं। इसकी जानकारी के लिए पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जेल अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि विचाराधीन बंदी अंकित रवानी तथा देवा भुइयाँ जेल से फरार हुआ है। कैसे भागा है इसकी छानबीन चल रही है। जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरी पड़ताल के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे। इधर जेल प्रशासन की सूचना पर दोनों विचाराधीन बंदियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और कई जगह छापेमारी कि गई हैं वहीँ पुलिस प्रशासन का कहना हैं कि जल्द ही दोनों अभियुक्त को पकड़ लिया जाएगा।

Last updated: जुलाई 31st, 2021 by Arun Kumar