Site icon Monday Morning News Network

अवैध उत्खनन में चाल धंसने से दो लोगों की मौत

धनबाद। महुदा के लोहपट्टी के बंद पड़ी चार नंबर इंकलाइन में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से 2 लोगों की मौत हुआ है, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जेसीबी मशीन से मलवा हटा कर दोनों घायलों को निकाला गया। उसके बाद दोनों के परिजन ईलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले गये। जिसमें से जामडीहा निवासी विनोद महतो की मृत्यु हो गया ।

जामडीहा निवासी रौशनी कुमारी 13 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है ,घटना की सूचना पर महुदा पुलिस मलबे में दबे दोनों को मिट्टी से बाहर निकाल कर अवैध उत्खनन स्थल के मुहाने को बंद करवा दिया। लोगों ने बताया कि बंगला भट्ठा ईंट बनाने वाले लोग इस तरह के अवैध उत्खनन स्थल से कोयला निकाल कर ईंट पकाने का कार्य करते हैं।

Last updated: फ़रवरी 8th, 2022 by Arun Kumar