Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर में महिला समेत दो लोग जिंदा जल गए

file foto

दुर्गापुर: दुर्गापुर थाना के दो स्थानों पर बुधवार की देर सन्ध्या दो लोगों ने शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिजनों द्वारा दोनों  को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह विधान नगर महाकमा अस्पताल में शवो का पोस्टमार्टम किया गया। मृतका में इस्पातनगर सेप्को टाउनशिप निवासी चंद्रशेखर दास 50 एवं नव वारिया निवासी मंजू देवी प्रसाद शामिल है। आग लगने के कारणों के बारे में परिवारिक अशांति बताया जा रहा है।

पार्षद बता रहे हैं दुर्घटना

पार्षद मानस राय ने कहा कि नव वारिया निवासी राकेश शर्मा की पत्नी मंजू देवी प्रसाद काफी दिनों से मानसिक रुप से पीड़ित थी। बुधवार की देर संध्या अपने कमरे में स्टोव पर खाना बना रही थी। अचानक स्टोव फट जाने के कारण आग लग गयी। खबर पाकर राकेश शर्मा एवं उनके परिवार वालों ने महिला के शरीर पर लगे आपको बुझाया एवं इलाज के लिए आस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शेप्को टाउनशिप निवासी चंद्रशेखर दास काफी समय से वाहन चालक थे। कुछ दिनों से वह मानसिक दबाव में थे। बुधवार सन्ध्या तेल छिड़ककर आग लगा दी।

Last updated: दिसम्बर 14th, 2017 by Durgapur Correspondent