Site icon Monday Morning News Network

पानी भरने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस पहुँची मामला नियंत्रण में

पुटकी (धनबाद)। धनबाद कतरास रोड पर शनिवार को लगभग 11 बजे दिन में एकड़ा पुल पर बासदेवपुर एवं गोपालीचक पासी धौरा के लोगों के बीच पानी भरने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई।

घटना की खबर मिलते ही केंदुआडीह एवं पुटकी पुलिस पहुँची एवं मामले की जानकारी लेकर दोनों पक्ष को समझौता कराया।

बासदेवपुर के लोगों ने आरोप लगाया कि पासी धौरा के लड़कों ने पानी भरने के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाया। जबकि पासि धौरा के लोगों ने आरोप को झूठा बताया। पुटकी थाना प्रभारी सह अंचल निरीक्षक सरोज कुमार सिंह ने दोनों पक्ष के 5 पाँच लोगों को वार्ता हेतु बुलाया।

Last updated: मार्च 13th, 2021 by Arun Kumar