लोयाबाद बांसजोड़ा में दो पड़ोसी आपस में भीड़ गए। दोनों ओर से लात घुंसे का जमकर इस्तेमाल हुआ। दोनों तरफ के लोगों को हल्की चोट आयी है।
मामले में लोयाबाद पुलिस ने दोनों पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक पक्ष के वैजनाथ सिंह तो दूसरे पक्ष के पारस पासवान शामिल है। दोनों ओर से लिखित शिकायत देने की तैयारी चल रही है।
बताया जाता है कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी लोकल सेल के मजदूर हैं। दोनों बांसजोड़ा में कोयला लोड का कर जीविका उपार्जन करता है। शुक्रवार की सुबह दोनों नशे की हालत में बांसजोड़ा लोडिंग पॉइंट पर उलझ गया। फिर दोनों का झगड़ा घर पहुँच गया।
एक पक्ष का आरोप है कि मेरे बुढ़ी माँ के साथ मारपीट किया गया है।वही दूसरे पक्ष का आरोप है सभी लोग मेरे घर में घुस कर मारपीट किया। दोनों पड़ोसी है, घर भी एक दूसरे का सटा हुआ है।
Last updated: जनवरी 3rd, 2020 by