धनबाद । झरिया के माडा कॉलोनी और भगतडीह आरएसपी कॉलेज के रहने वाले दो परिवार के दो मासूम बच्चे शुक्रवार की शाम में वज्रपात के होने से दोनों बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों बच्चे आरएसपी कॉलेज में खेल रहे थे। तभी वज्रपात की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
बताया जाता है कि अरुण सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह, उम्र 7 वर्ष का था और मनोज राम के पुत्र आलोक राम, उम्र 10 साल का था। जिनकी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों बच्चे के परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मामला झरिया थाना क्षेत्र की है।
संवाददाता तरुण कुमार साव
Last updated: मई 21st, 2021 by