Site icon Monday Morning News Network

दनुआ घाटी में बीते 24 घंटे में लगातार दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त

प्रखंड के दनुआ घाटी वाहन दुर्घटना पर्याय बन गया है। पिछले 24 घण्टे में दो वाहन दुर्घटना हुई है। जिसमें 15 दिसंबर को कोलकाता से कानपुर जा रहा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, घटना में चालक खलील अहमद 45 वर्ष पिता कमरुधिन साकिन कटरा शंकर नगर एवं उप चालक आनंद कुमार पिता राजेश कुमार मैंगौरपुर कानपुर यूपी की मौत हो गयी। वहीं शुक्रवार को बरही की ओर से बिहार जा रहा एक ट्रक घाटी में पुनः दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना के बाद उप चालक दीपू कुमार 28 वर्ष पिता जवाहर सिंह ग्राम जगदीशपुर आरा बिहार घायल होकर गाड़ी में ही फस गया। बड़ी ही मशक्कत के बाद गाड़ी के केविन में फसे दीपू को बाहर निकालकर इलाज के लिए चौपारण अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Last updated: दिसम्बर 16th, 2022 by Aksar Ansari