Site icon Monday Morning News Network

भाजपा के दो गुटों में झड़प, 15 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल

पूर्व बर्द्धमान । बर्द्धमान शहर में भाजपा के खिलाफ भाजपा ने ही मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने अपने ही घर में विद्रोह का बिगुल फूंक दिया है। भीतर खाने की लड़ाई को अब सड़क पर ले आया है। बागी कार्यकर्ताओं का भाजपा जिला कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामे से एक बात साफ हो रही थी की संगठन में जबरदस्त गुटबाजी है । बर्द्धमान शहर में भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को दोपहर में पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के तोड़-फोड़ और आगजनी से पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। जिससे 15 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय के समीप खड़े कई वाहनों में आग लगा दी। घटना की खबर मिलते ही बर्द्धमान सदर थाना ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में लाया।

भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई दिनों से पूर्व बर्द्धमान जिला भाजपा सभापति संदीप नंदी के खिलाफ पुराने कार्यकर्ता नाराज चल रहे थे। भाजपा जिला सभापति संदीप नंदी पर मनमानी का आरोप था। जिला सभापति संदीप नंदी तृणमूल कॉंग्रेस से आए नए कर्मियों को लेकर काम कर रहा है। तृणमूल कॉंग्रेस से आए नए भाजपा कार्यकर्ता पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर अत्याचार कर रहे हैं। इसी विषय को लेकर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पुराने भाजपा कार्यकर्ता समस्या से अवगत जिला नेतृत्व से की। इसी बीच जिला कार्यालय से तृणमूल कॉंग्रेस से आए नए भाजपा कार्यकर्ता ईंट पत्थर फेंककर हमला करने लगे। इसके बाद परिस्थिति भयंकर उत्पन्न होने लगी। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के समीप सड़क के किनारे खड़ा कई वाहनों में आग लगा दी।

जिला भाजपा नेता प्रबल राय का कहना है कि तृणमूल कॉंग्रेस परिकल्पना कर भाजपा जिला कार्यालय पर हमला किया है। जो लोग मंदिर के सामान जिला कार्यालय पर हमला किया है। वे लोग कभी भी बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं हो सकते हैं। बीजेपी में कोई गुटबाजी नहीं है।वही तृणमूल कॉंग्रेस जिला नेतृत्व का कहना है कि भाजपा का यह आरोप बेबुनियाद है। यह घटना बीजेपी का आपसी गुटबाजी का नतीजा है।

Last updated: जनवरी 21st, 2021 by Ramesh Kumar Gupta