Site icon Monday Morning News Network

राम अवतार आउटसोर्सिंग में हुई गोलीबारी में दो अभियुक्त गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

लोयाबाद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक सह टाइगर फोर्स के लोयाबाद मंडल अध्यक्ष चन्दन चौहान को कनकनी में नई आउटसोर्सिंग कम्पनी,राम अवतार के काम चालू करने को लेकर हुई गोली बारी और बमबाजी मामले में लोयाबाद पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। चन्दन के साथ रवि चौहान को भी दबोचा गया है।दोनों को शनिवार देर शाम कनकनी 4 नंबर से खदेड़ का पकड़ा है। पुलिस को देखर दोनों भागने लगा था।दोनों पर कनकनी आउटसोर्सिंग मामले में दो अलग अलग कांड अंकित है। कांड संख्या 58/21 थाना प्रभारी चुन्नू मुर्मू के लिखित बयान पर दर्ज है।वहीं कांड संख्या 59/21 कनकनी के जगन चौहान के लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है।इसके अलावे चन्दन पर पहले से अलग अलग थाने में कई केस भी दर्ज है।इसमें चोरी,छेड़छाड़सहित अन्य मामले शामिल है।लोयाबाद पुलिस जाल बिछाकर दोनों आरोपी को कनकनी से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।एक को बजरंगबली मन्दिर,तो दूसरे को बंगला के पीछे से गिरफ्तार किया गया।दोनों को बारी बारी से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारी के बाद कुछ समर्थक थाना के बाहर जमा हो गए।सूचना पर केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर वीर कुमार लोयाबाद थाना पहुँच गए।गिरफ्तार करने में चारों नए प्रशिक्षु दारोगा,अमित मार्की,निलेश कुमार,मो समी, दिवाकर वर्मा सहित आठ पुलिस के जवान शामिल थे।

चंदन और रवि की हुई है गिरफ्तारी:-थाना प्रभारी

चन्दन चौहान और रवि चौहान की गिरफ्तारी की गई है।दोनों को कनकनी 4 नंबर से पकड़ा गया है।दोनों पर लोयाबाद थाना में दो कांड अंकित है। -विकास यादव,थाना प्रभारी लोयाबाद।

Last updated: दिसम्बर 4th, 2021 by Pappu Ahmad